MP Board का रिजल्ट घोषित: 12वीं बायोलॉजी में छतरपुर के विकास तो 10वीं में मृदुल पाल स्टेट टॉपर

ब्रह्मवाक्य. भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MP Board) ने 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम 25 मई की दोपहर घोषित कर दिए हैं। 12वीं साइंस ग्रुप में छतरपुर के विकास द्विवेदी (98.2%) ने स्टेट टॉप किया है। वहीं 10वीं में इंदौर के मृदुल पाल प्रदेश में टॉपर रहे है।

12वीं कक्षा में विषय बार जानिए स्टेट के तीन-तीन टॉपर

– कला समूह:
छिंदवाड़ा की मौली नेमा पहले स्थान पर। दूसरे स्थान पर भोपाल की सोनाक्षी परमार व समिका वर्मा और तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की आर्या झिरा रहीं।

– विज्ञान-गणित समूह:
नर्मदापुरम के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर श्योपुर के गौरव मौर्य और अशोकनगर के रितिन लोधी रहे। तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की प्राची पटेल रहीं।

– वाणिज्य समूह :
खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा, खंडवा की अनी जैन, भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी, अनामिका ओझा और मंडला की दिव्यांशी जैन टॉप पर रहे। रीवा की शानवी सिंह राठौड़ दूसरे नंबर पर रहीं। भिंड की आयुषी जैन, इंदौर के आकाश पांडेय और रायसेन की अविष्का सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

– कृषि समूह:
नर्मदापुरम के अनुज कुमार ठाकुर ने टॉप किया। मुरैना की श्रद्धा विनोद कुमार दूसरे, तीसरे स्थान पर सतना के सत्यम साहू रहे।

– ललित कला और गृह विज्ञान समूह:
देवास की कंचन पहले स्थान पर रहीं। खरगोन की योगिता पाटीदार दूसरे, छतरपुर की साधना राजपूत तीसरे नंबर पर रहीं।

– जीव विज्ञान समूह :
छतरपुर के विकास द्विवेदी टॉपर। मक्सी (शाजापुर) के रितिक पटेल दूसरे और सतना की निकिता अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं।

10वीं कक्षा में जानिए स्टेट के तीन-तीन टॉपर
– इंदौर के मृदुल पाल प्रदेश में टॉपर रहे।
– दूसरे नंबर पर इंदौर की प्राची गडवाल, सीधी की कीर्ति प्रभा और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी रहीं।
– तीसरे नंबर पर अनुभव गुप्ता उमरिया, अभिषेक परमार अकोदिया, उन्नति अग्रवाल टीकमगढ़, राधा साहू डाबर, सुक्षिशा कटारे और प्रिया ठाकरे रही।

कक्षा 12वीं में रीवा जिले के टॉपर
– शान्वी सिंह राठौर पुत्री मोहन, उमादत्त स्मृति उमावि देखा रीवा वाणिज्य संकाय में दूसरा स्थान
– गौरव त्रिपाठी पुत्र नारायण दत्त त्रिपाठी, उर्मिला आदर्श विद्या मंदिर बाणसागर रीवा जीव विज्ञान संकाय में सातवां स्थान
– नम्रता तिवारी पुत्री संजय तिवारी, शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बोदाबाग रीवा कला संकाय में आठवां स्थान
– दिव्यांशी सिंह पुत्री बालेन्द्र सिंह, माडल उमावि सिविल लाइन रीवा जीव विज्ञान संकाय में दसवां स्थान

कक्षा 10वीं में रीवा जिले के टॉपर
– दिव्यांग द्विवेदी पुत्र कमलेश प्रसाद द्विवेदी, सेंट मैरी चाकघाट रीवा छठां स्थान
– विराट त्रिपाठी पुत्र उपेंद्र त्रिपाठी, नंदन किड्स उमावि अनंतपुर रीवा छठा स्थान
– अंशिका सिंह, पुत्र अभिमन्यू सिंह, अमित पब्लिक उमावि, मऊगंज, रीवा छठा स्थान
– गौरी तिवारी पुत्र राघवेन्द्र तिवारी, जैन पब्लिक स्कूल मऊगंज रीवा आठवां स्थान
– ऋचा मिश्रा पुत्र सुधाकर मिश्रा, सरस्वती हा से स्कूल जेल रोड रीवा नौंवा स्थान
– निखिल पटेल पुत्र अमृत लाल पटेल, मार्तंड 1 हा से उत्कृष्ठ रीवा नाैंवा स्थान

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button