शनि देव इन तीन राशि वालों का करेंगे भाग्योदय, ‘शनि की उल्‍टी चाल’ से हो जायेंगे मालामाल

ब्रह्म वाक्य डेस्क। ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक नवग्रहों में शनि को सबसे प्रमुख स्थान दिया गया है। शनि को न्‍याय का देवता माना हैं और बुरे कर्म करने पर दंड देते हैं। इसलिए लोगों के मन में शनि को लेकर डर डर रहता। शनि ढाई अपना राशि परिवर्तन साल में करते हैं। बतादें कि साल 2023 की शुरुआत में ही शनि ने गोचर करके अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश किया था। 17 जनवरी को शनि गोचर हुआ था और अब 5 महीने बाद 17 जून को शनि वक्री होने जा रहे हैं। यानी अब शनि उल्‍टी चाल चलेंगे। हालांकि शनि की वक्री चाल कष्‍टदायक होती है, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि यह लाभ भी देती है। इस बार भी शनि की वक्री चाल तीन राशि वाले जातकों के लिए बेहद लाभदायी रहेगी.

इन राशि वालों का शनि देव करेंगे भाग्योदय
सिंह राशि (Leo) – सिंह राशि वालों को शनि की उल्टी चाल से फायदा होगा। इस राशि के जातकों के रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। व्यापर और कामकाज में तरक्‍की होगी। नौकरी पेशा वालों को भी लाभ होगा। दांपत्‍य जीवन में भी खुशियां आएंगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

धनु राशि (sagittarius) – धनु राशि के जातकों को शनि का वक्री होना लाभ देगा। इन लोगों को अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। जो आपको आत्‍मविश्‍वास से भर देगी। आपका व्‍यापार बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सम्‍मान भी बढ़ेगा। परिजनों व दोस्‍तों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) – मकर राशि वाले जातकों को भी वक्री शनि लाभ देंगे। मकर राशि के स्‍वामी भी शनि हैं जिससे इस राशि वालों को ढेरों फायदे होंगे। बड़ा धन लाभ हो सकता है, आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बड़ी बचत या निवेश के साथ नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। घर में सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा है। आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button