Salman Khan Post: आखिर कौन है ये महिला? जिसके लिए आधी रात को सलमान खान ने लिखा ये पोस्ट
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/05/Salman-Khan-Post.jpg)
ब्रह्म वाक्य, डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने एक महिला को लेकर आधी रात को पोस्ट किया। हालांकि सलमान ने अपनी इस पोस्ट में महिला के बारे में ज्यादा तो नहीं लिखा, लेकिन इतना जरूर समझ आया कि इस महिला की मौत हो गई है, जो,कि उनके के दिल के काफी करीब थी। लेकिन इस फोटो और पोस्ट से हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि महिला ये है कौन? जिसकी वजह से सलमान इतने ज्यादा दुखी है। और देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आखिर कौन है ये महिला?
सलमान खान के इस सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद लोग सोशल मीडिया पर कई दावे हो रहे हैं। कुछ लोग बता रहे हैं कि ये महिला सलमान खान की केयर टेकर थीं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये उनकी नैनी थी। हालांकि इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है।