IPL 2023: कभी गोलगप्पे बेचने को मजबूर होने वाला ये क्रिकेटर, अब IPL में शतक ठोककर हासिल की ऑरेंज कैप, करोड़ों में है फीस

IPL 2023 News: भारत और राजस्थान रॉयल्स के इस युवा क्रिकेटर ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी अंदाज में शतक ठोककर सनसनी मचा दी है। बात कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की, जिन्होंने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 62 गेंदों पर 124 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में 16 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। बतादें कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के IPL 2023 सीजन में अब 428 रन हो गए हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस से ऑरेंज कैप छीन ली है।

कभी गोलगप्पे बेचने को मजबूर था ये क्रिकेटर
अब इस युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने टीम इंडिया में सेलेक्शन के लिए भी दावा ठोका है। यशस्वी जायसवाल की IPL ने किस्मत बदली है। महज 17 साल की उम्र में यूथ वनडे मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को कभी पेट भरने के लिए गोलगप्पे भी बेचने पड़े थे। लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई है और आज यशस्वी जायसवाल IPL में राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) के लिए खेलते हैं और एक सीजन के 2.4 करोड़ रुपये लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button