भारत ने लगातार 7 मैच जीतकर वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में बनाई जगह, श्रीलंका के खिलाफ हासिल की सबसे बड़ी जीत

ब्रह्मवाक्य, स्पोर्ट। आईसीसी विश्व कप (World Cup 2023) के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से करारी शिकस्त दी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान में 357 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए और 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर श्रीलंका की टीम महज 55 रन ही बना सकी। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इनमें से पांच ने तो खाता भी नहीं खोला। बतादें कि श्रीलंका का यह स्कोर उसका संयुक्त रूप से उनका तीसरा सबसे न्यूनतम और विश्व कप का चौथा सबसे कम स्कोर है।

विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में भारत ने लगातार सातवीं जीत के साथ ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। रनों के लिहाज से वनडे क्रिकेट में भारत की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है। इससे पूर्व भारत ने जनवरी 2023 में श्रीलंका को ही 317 रनों से शिकस्त दी थी। वहीं विश्व कप में रनों के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी है, जबकि विश्व कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है।

भारत के दिए गए 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका पहली ही गेंद में आउट हो गए। बुमराह ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने को एलबीडब्ल्यू किया। इस तरह दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। वहीं दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सदीरा समराविक्रमा बिना रन बनाये ही कैच आउट हुए। चौथे ओवर में सिराज ने पहली ही बाल में कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड कर दिया। कप्तान मेंडिस भी एक में ही सिमट गए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने कहर बरपाया और लगातार पांच विकेट झटक लिए। इसके साथ ही रविंद्र जडेजा ने मदुंशका को आउट करके श्रीलंका की पारी का अंत कर दिया। मोहम्मद शमी ने अपने करियर का आज सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शमी ने सिर्फ 18 रन देकर पांच विकेट झटके। जबकि मोहम्मद सिराज ने तीन, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button