World Cup 2023: इंग्लैंड की वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 229 रनों से दी शिकस्त

ब्रह्मवाक्य, स्पोर्ट। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से बड़ी शिकस्त दी है। वनडे क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड की ये सबसे बड़ी हार है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिक क्लासेन की आतिशी शतकीय पारी और मार्को यानसेन के साथ छठे विकेट के लिए 77 गेंद में 151 रन की साझेदारी से 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 399 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड की टीम इस करारी हार के बाद पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर पहुंच गई।

400 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। पहला विकेट तीसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो के रूप में गिरा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एक-एक कर विकेट गिराने लगे और इंग्लैंड के बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने के चक्कर में पवेलियन लौटते गए। इंग्लैंड ने महज 100 रनों पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए। इसके बाद मार्क वुड और एटकिंसन ने आखिरी विकेट के रूप में 70 रनों की सझेदारी की। रीस टॉपली चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने तीन, लुंगी और यानसेन को दो-दो विकेट मिले। रबाडा और केशव महाराज को 1-1 विकेट मिला।

पहले बल्लेबाजी के लिये उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम नें हेनरिक क्लासेन के धमाकेदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 399 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 109 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए। उन्होंंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पहले ही ओवर में आउट हो गये। हालांकि उन्होंने पहली गेंद पर चौका मारा। रासी डुसेन और रीजा हेंड्रिक्स के बीच अच्छी शतकीय साझेदारी हुई। डुसेन 61 बाल में 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। जबकि कुछ देर बाद ही रीजा हेंड्रिक्स भी आउट हुए। उन्होंने 75 बाल में 85 रन बनाए। रीस टॉपली भी चोटिल होने के बावजूद मैदान पर आए और एडन मार्करम के साथ डेविड मिलर को भी पवेलियन भेज दिया। मार्करम ने 42 और मिलर ने 5 रन बनाए। इसके बाद मार्को यानसेन और हेनरिक क्लासेन ने 77 गेंद में 151 रन की शानदार साझेदारी हुई। वहीं मार्को यानसेन ने 42 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए। गेंदबाजों की बता करें तो इंग्लैंड की ओर से रीस टॉपली ने तीन और एटकिंसन, आदिल रशीद ने दो-दो विकेट झटके।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button