शिखर खेल अलंकरण सम्मान समारोह : साहसिक खेलों की श्रेणी में MP का प्रथम विक्रम पुरस्कार मिला सतना के पर्वतारोही रत्नेश पांडेय को

ब्रह्मवाक्य/भोपाल। मध्यप्रदेश के शिखर खेल अलंकरण सम्मान समारोह 2021-22 के पुरस्कारों का वितरण 16 सितम्बर को भोपाल में किया गया है। साहसिक खेलों की श्रेणी में मध्य प्रदेश का प्रथम विक्रम पुरस्कार सतना के पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय को मिला है। रत्नेश पाण्डेय सतना जिले के प्रथम खिलाड़ी हैं जिन्हें विक्रम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने की। वर्चुअली रूप से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल रहे। पुरस्कार वितरण के समय सचिव मप्र शासन खेल एवं युवा कल्याण पी नरहरि, डायरेक्टर खेल युवा कल्याण विभाग एडीजी रवि गुप्ता समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रत्नेश पाण्डेय प्रथम भारतीय पर्वतारोही हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर प्रथम बार हमारे देश का राष्ट्रगान जन गण मन जाकर कीर्तिमान रचा एवं 10 देशों में 21 से अधिक पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक आरोहण किया है एवं किन्नरों और दिव्यांगों के दल को भी सफ़ल आरोहण कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button