MP: ऊंट पर सवार होकर वोट मांगने निकले कांग्रेस प्रत्याशी, चुनाव में अनोखे अंदाज में प्रचार को लेकर कहा….

ब्रह्मवाक्य, श्योपुर। विधानसभा चुनाव के चलते मध्य प्रदेश में इन दिनों प्रचार-प्रसार जोरों पर है। बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के उम्मीदवार अपने-अपने अंदाज में मतदाताओं को रिझाने में लगे थे। सभी पार्टियों के प्रत्याशी लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। ज्यादातर उम्मीदवार अपने बयानों और कारनामों को लेकर सुर्खियों में हैं।

इन सब के बीच श्योपुर के कांग्रेस प्रत्याशी बाबू लाल (Congress candidate Babu Lal) जंडेल विधानसभा चुनाव में अनोखे अंदाज से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल जंडेल (Congress candidate Babu Lal) ऊंट पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। दरअसल वह राजस्थान से सटे हुए गांवों में लोगों से मिलाने के लिए ऊंट पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंचे। उनका यह अंदाज में देखकर गांव के लोग खुश हो उठे। कांग्रेस प्रत्याशी का यह अंदाज वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के कछार सहित आसपास के इलाकों में ऊंट पर सवार होकर कांग्रेस प्रत्याशी बाबू लाल जंडेल लोगों से वोट मांगने गए थे। इस दौरान उनके समर्थक और ग्रामीण ऊंट के पीछे-पीछे नारेबाजी करने लगे। उनका यह अंदाज ग्रामीणों को खूब पसंद आ रहा है। अब ऊंट पर सवार कांग्रेस प्रत्याशी (Congress candidate Babu Lal) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बारे में कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल जंडेल (Congress candidate Babu Lal) का कहना है कि श्योपुर जिला राजस्थान राज्य से लगा हुआ है। राजस्थान में सबसे ज्यादा ऊंट ही प्रचलित हैं। इसीलिए उन्होंने अनोखी अंदाज से राजस्थान की सटीक गांव में वोट मांगने के लिए निकले।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button