CM पटनायक के करीबी ओडिशा के IAS वीके पांडियन ने लिया अचानक VRS, जानिए क्या है आगे का प्लान

ब्रह्मवाक्य,ओडिशा। ओडिशा की राजनीती में एक IAS अधिकारी की एंट्री होने वाली है। इसके लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha Chief Minister Naveen Patnaik) के निजी सचिव IAS वीके पांडियन (IAS VK Pandian) ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने का फैसला किया है। केंद्र सरकारने उनके आवेदन को भी स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही इस बात की अटकलें भी तेज हो गई हैं कि अब ये IAS अधिकारी राज्य की राजनीति में प्रवेश ले सकते हैं। हालांकि, अभी इस बात को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। बतादें कि ओडिशा के राजनीतिक में भी पांडियन काफी प्रभावी माने जाते हैं।

कौन हैं IAS वीके पांडियन
49 साल के IAS वीके पांडियन तमिल हैं और पंजाब कैडर से IAS अधिकारी थे। लेकिन, उन्होंने ओडिशा की IAS अधिकारी सुजाता रौत (IAS officer Sujata Raut) से शादी के बाद अपना कैडर बदलवाकर ओडिशा करा लिया था। IAS वीके पांडियन को ओडिशा में कई सरकारी योजनाओं का सूत्रधार (facilitator) माना जाता है। बताया जाता है कि चर्चिच ‘5T’ के पीछे उन्ही का दिमाग है। पांडियन सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रीय रहते हैं। इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पांडियन अपनी खुद की कैमरा टीम साथ लेकर चलते हैं।

ऐसे बढ़ता गया कद
IAS वीके पांडियन (IAS VK Pandian) साल 2011 से ही मौजूदा पद पर हैं। सीएम का गृह जिला मयूरभंज और गंजम में कलेक्टर के तौर पर कमान संभालने के बाद उनके कद में तेजी से इजाफा हुआ। दरअसल गंजम में किए गए कामों के चलते वह सीएम पटनायक की नजरों में आ गए। वह एक बार भी सेंट्रल डेप्युटेशन पर नहीं गए। बताया जाता है कि पटनायक के पूर्व सलाहकार और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी प्यारीमोहन मोहापात्र (IAS officer Pyari Mohan Mohapatra) के जाने के बाद पांडियन सीएम के करीबियों में शामिल हो गए थे।

हालांकि पांडियन ने वीआरएस मंजूर होने के बाद आगे के प्लान का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उनके करीबियों का कहना है कि वह औपचारिक रूप से राजनीति में शामिल हो सकते हैं।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button