गुढ़ विधानसभा चुनाव: कौन है नागेन्द्र सिंह, जिनको टिकट मना करने के बाद भी मिला, अब दो क्षत्रपों के बीच हुई लड़ाई, डैमेज कंट्रोल करने लिया निर्णय

विधानसभा क्षेत्र: गुढ़ जिला रीवा

नाम: नागेन्द्र सिंह

उम्र : 78

शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट

पेशा : कृषि एवं सामाजिक कार्यकर्ता

प्रोफाइल:
नागेन्द्र सिंह गुढ़ विधानसभा से चार बार के विधायक है। वह पहली बार 1985 में कांग्रेस पार्टी से विधायक बने। इसके बाद 2003 और 2008 में भाजपा से विधायक बने। चौथी बार 2018 में जीत का चौका लगाया है। अब पांचवीं बार पार्टी ने भरोसा किया है।

क्यों मिला टिकट:
गुढ़ विधानसभा क्षेत्र क्षत्रिय बाहुल्य सीट है। यहां से कांग्रेस ने कपिध्वज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अब दो क्षत्रपों की लड़ाई है। अगर भाजपा नागेन्द्र सिंह के भतीजे को उम्मीदवार बनाती तो विरोध होता। ऐसे में उन्हीं को रिपीट कर दिया गया है।

विधानसभा क्षेत्र के बारे में:
गुढ़ विधानसभा क्षेत्र रीवा जिले में आता है। यह हाईप्रोफाइल सीट रही है। यहां से पूर्व सांसद व स्वर्गीय सुदंरलाल तिवारी 2013 में विधायक बने थे। तीसरे दल समाजवादी पार्टी की उपस्थित रहती है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button