गुढ़ विधानसभा चुनाव: कौन है कपिध्वज सिंह, युवाओं की फौज, भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के इकलौते विकल्प

विधानसभा सीट: गुढ़, जिला रीवा

नाम: कपिध्वज सिंह

उम्र : 48

शिक्षा : ग्रेजुएट

पेशा : समाजसेवी, कृषि

प्रोफाइल:
यह परिवार रीवा जिले में ताला हाउस नाम से मशहूर है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कपिध्वज सिंह ने निर्दलीय लड़कर सबको चौंका दिया। उनको 25510 वोट मिला। इसी तरह 2018 के विस चुनाव में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े और दूसरे नंबर पर रहे। उनको 34 हजार से ज्यादा वोट मिले। तब कांग्रेस तीसरे नंबर पर चली गई थी। अब कांग्रेस से प्रत्याशी है।

क्यों मिला टिकट:
युवाओं की फौज। शहर से गांव तक दबंग छवि। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के इकलौते विकल्प। गोविंदगढ़ क्षेत्र में धमक। क्षत्रिय वोटों में अच्छी खासी पकड़।

विधानसभा क्षेत्र के बारे में
गुढ़ विधानसभा क्षेत्र रीवा जिले में आता है। यह सीट कांग्रेस की गढ़ रही है। यहां 6 बार कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आए है। तीन बार भाजपा तो दो बार बसपा ने चुनाव जीता है। भारतीय जनसंघ, जनता पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी को एक-एक बार विजय मिली है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button