सेमरिया विधानसभा चुनाव: कौन है अभय मिश्रा, खुद एक बार विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे, पत्नी भी रही MLA, दलबल से चर्चा में

विधानसभा सीट: सेमरिया, जिला रीवा

नाम: अभय मिश्रा

उम्र: 55 वर्ष

शिक्षा: ग्रेजुएट

पेशा: ठेकेदारी, शराब कारोबार, समाजसेवा

प्रोफाइल:

रीवा जिले की सेमरिया सीट से 2008 में अभय मिश्रा विधायक चुने गए। 2013 के चुनाव में भाजपा ने टिकट देने से मना कर दिया। ऐसे में अपनी पत्नी नीलम मिश्रा को टिकट दिलाकर विधानसभा पहुंचा दिया। 2015 में सेमरिया क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर रीवा के जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। यह कार्यकाल 2020 तक चला, पर अधिकार 2022 तक मिला रहा है।

क्यों मिला टिकट:
2018 के विधानसभा चुनाव में अभय मिश्रा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन किया। वे रीवा शहरी सीट से राजेन्द्र शुक्ला के खिलाफ चुनाव में उतरे। पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी को रीवा में 50 हजार से ज्यादा वोट मिला था। फिर भी 18 हजार वोट से अभय मिश्रा चुनाव हार गए। यहां राजेन्द्र शुक्ल को 69806 वोट तो अभय को 51717 मत से संतोष करना पड़ा था। अभी दो माह के लिए भाजपा में गए। पर टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस में पुन: आ गए। कमलनाथ के करीब होने के चलते फिर टिकट मिला।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button