ओडिशा और त्रिपुरा के बदले गए राज्यपाल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को मिली नई जिम्मेदारी

ब्रह्मवाक्य, दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा दो राज्यों के राज्यपालों को बदलने का फैसला लिया गया है। जिसके तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) को ओडिशा के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू (Indra Sena Reddy Nallu) को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। बुधवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किये गए बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने इन नियुक्तियों को लेकर खुशी जताई।

बतादें कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास (Raghuvar Das) 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जबकि इंद्र सेना रेड्डी नल्लू (Indra Sena Reddy Nallu) तेलंगाना से भाजपा नेता हैं। बता दें कि रघुवर दास से पूर्व ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल थे, जिन्हे 29 मई 2018 को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने पांच साल से ज्यादा समय तक इस पद पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button