सतना पहुंचे जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष की पत्नी को दी श्रद्धांजलि
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231002-WA0000.jpg)
ब्रह्मवाक्य/सतना। मध्य प्रदेश के जनसम्पर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल रविवार की शाम सतना पहुंचकर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी की धर्मपत्नी सुनीता त्रिपाठी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने स्व. सुनीता त्रिपाठी के चित्र पर पुप्पाजंलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों का ढाढस बंधाया। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पुष्पराज बागरी, नरेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. सत्येन्द्र त्रिपाठी, बालेन्द्र गौतम, विजय तिवारी और हनुमान प्रसाद शुक्ला उपस्थित थे।