रीवा में आप ने दी 10 गारंटी: भगवंत मान बोले- जनता अब कह रही हैं कि देश का नाम बदलने वाली सरकार ही बदल दो

ब्रह्मवाक्य/ रीवा। रीवा शहर के एसएएफ ग्राउंड पर आम आदमी पार्टी की 18 सितंबर को महारैली आयोजित हुई। महारैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान शामिल हुए। महारैली में अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटियां दी।

एसएएफ ग्राउंड पर जैसे ही अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे जनता ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। वहीं दोनों मुख्यमंत्रियों ने जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। महारैली में लोगों का उत्साह ऐसा था कि नारेबाजी के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 20 साल की भड़ास निकल रही है।

18 साल की 18 माह से कर लो तुलना
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आप की पंजाब सरकार के हाल ही में 18 महीने हुए है, जबकि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार 18 सालों से चल रही है। दोनों सरकारों की काम की तुलना कर लीजिए, तो पंजाब सरकार आगे होगी।

विपक्ष के गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया तो अब केंद्र सरकार देश का नाम बदलने की कोशिश कर रही है लेकिन मोदी जी किन किन चीजों का नाम बदलेंगे। इंडियन आर्मी को क्या कहेंगे, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को क्या कहेंगे। जनता कह रही है कि इतने नाम बदलने से अच्छा है कि नाम बदलने वाली सरकार ही बदल दो।

आदिवासियों के लिए लाएंगे पेशा कानून
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के मतदाताओं को 10 गारंटी दी। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार पर लगाम, रोजगार, तीर्थ यात्रा, शहीद सम्मान निधि, संविदा कर्मचारी, पेसा कानून और किसानों को फसल का उचित मुआवजा देने की बात कही। कहा कि एमपी में आप की सरकार बनेगी तो पेसा एक्ट लागू किया जाएगा। ग्राम सभाओं को अधिकार दिए जायेंगे।

आगे कहा कि किसानों की फसल खराब होने पर उन्हें ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को फसल के पूरे दाम दिलाए जायेंगे। मध्य प्रदेश के किसानों को खुशहाल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं सैनिकों के शहीद होने पर आम आदमी पार्टी की सरकार परिवार वालों को 1 करोड़ की राशि देगी।

केजरीवाल ने कहा कि 75 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने स्कूलों और अस्पतालों के लिए कुछ नहीं किया। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल हमारी सरकार बनाएगी। आपके इलाज के लिए अच्छे अस्पताल बनाएंगे और आपको मुफ्त इलाज देंगे। जिससे किसी को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

तीर्थ यात्रा कराएंगे
बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराएंगे AC ट्रेन से भेजेंगे, AC होटल में रुकने की व्यवस्था आना-जाना खाना-पीना सभी फ्री रहेगा। बुजुर्ग जहां कहेंगे वहां भेजेंगे।

शहीद सम्मान निधि 1 करोड़ देंगे
सैनिक या पुलिस का कर्मचारी शहीद होता है तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी हमारे द्वारा दी जाएगी।

संविदा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा
संविदा कर्मचारियों के लिए सारे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेंगे ठेका प्रथा बंद की जाएगी।

पेसा कानून लागू होगा
आदिवासियों के लिए पेसा कानून लागू किया जाएगा ग्राम सभाओं को सारे अधिकार दिए जाएंगे।

किसान की फलस का उचित मुआवजा
किसानों को फसल बर्बाद होने पर ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा फसल के पूरे दाम दिलवाएंगे।

बिजली बिल माफ
बिजली 1 साल के अंदर 24 घंटे बिजली देने का इंतजाम करेंगे गांव तक में 24 घंटे फ्री बिजली दी जाएगी 31 अक्टूबर तक के सारे बिजली बिल 0 कर दिए जाएंगे।

मुक्त शिक्षा
5 साल में सारे सरकारी स्कूल शानदार बना देंगे संविदा शिक्षकों को पक्का किया जाएगा प्राइवेट स्कूलों को गलत तरीके से फीस नहीं बढ़ाने देंगे।

मुक्त स्वास्थ्य
कोने-कोने में ‘मोहल्ला क्लिनिक खोलेंगे इनमें डॉक्टर इलाज टेस्ट मुफ्त रहेंगे इलाज में होने वाले सभी तरह के खर्च सरकार देगी।

भ्रष्टाचार से निजात
भ्रष्टाचार पर लगाम भ्रष्टाचारियों को पकड़कर जेल में डालेंगे दलालों के चक्कर काटने रिश्वत देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बेरोजगारों को रोजगार, 3 हजार महीना भत्ता
बिना सिफारिश रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलेगी जब तक रोजगार का इंतजाम नहीं होता हर बेरोजगार को 3 हजार रुपए महीना भत्ता दिया जाएगा।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button