73 साल के हुए PM Modi, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित अन्य बड़े नेताओं ने दी बधाई, देशभर से आ रही शुभकामनाएं

ब्रह्मवाक्य, डेस्क।17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसके साथ ही आज वो 73 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें सभी शुभकामनाएं दे रहे है। देशभर में उनकी दीर्धायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से अनुष्ठान किये जा रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत बीजेपी शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, वह कामना करती हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने प्रधानमंत्री मोदी को नये भारत का वास्तुकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्राचीन विरासत को सहेजते हुए एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठाके साथ राष्ट्र की सार्वभौमिक प्रगति को मूर्त रूप दिया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल भारत को नई पहचान दिलाई है, बल्कि दुनियाभर में भारत का कद और प्रतिष्ठा भी बढ़ाई है। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल (Gujarat CM Bhupendra Patel) ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक कविता पोस्ट की।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button