चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के जलाभिषेक यात्रा के पांचवे चरण का शुभारंभ आज

ब्रह्मवाक्य, चित्रकूट। इन दिनों राजनीती में धर्म और आध्यात्म का व्यापक असर है। नेता बड़े हों या छोटे अपने समर्थकों को साधने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का सहारा ले रहे हैं। धर्मिक आयोजन करा रहे हैं। धर्मिक यात्राएं करा रहे हैं। इसी राह पर चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी भी हैं। चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी की जलाभिषेक यात्रा का पांचवा चरण आज 10 सितंबर से आरंभ हो रहा है। यह यात्रा सुबह 8 बजे मडफा भोलेनाथ जी से प्रारंभ होकर अगले दिन 11 सितंबर को पथरा शिव मंदिर में संपन्न होगी। चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी इससे पहले भी धर्मिक यात्रायें निकाल चुके हैं।

बतादें कि चुनावी वर्ष में धर्म-आध्यात्म के जरिए मतदाताओं को साधने की सियासत जोरों पर चल रही है। सतना जिले के चित्रकूट से विधयाक नीलांशु चतुर्वेदी ने भी अपने क्षेत्र में इसी राह पर हैं। कांग्रेस के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहले भी धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए पदयात्रा निकाल चुके हैं। जिसमें उन्हें अपर जनसमर्थन भी मिला है।

इसके पहले चित्रकूट में मतगेजन्द्र नाथ स्वामी तथा बिरसिंहपुर में गैबीनाथ महादेव का जलाभिषेक कर चुके हैं। किया। जलाभिषेक के लिए जल चित्रकूट में बहने वाली पावन सलिला मंदाकिनी से लाया गया। मंगलवार को विधायक नीलांशु ने बिरसिंहपुर में मंदाकिनी के जल से भगवान गैबीनाथ का जलाभिषेक किया।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button