‘आप’ का MP में चुनावी शंखनाद: विंध्य में दिल्ली-पंजाब के CM ने किया संवाद, मतदाताओं को दी 7 गारंटी

ब्रह्मवाक्य/सतना। दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत सिंह मान 20 अगस्त को विंध्य दौरे पर आए। एक दिवसीय दौरे आए दोनों नेताओं ने सतना से चुनावी शंखनाद किया। सतना जिले में मतदाताओं को 7 गारंटी दी। 1 हज़ार प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा बताई। कहा कि 20 साल से भाजपा सरकार ने लूट मचा दी है। मध्यप्रदेश की हर योजना में भ्रष्टाचार है। नेता-अफसर 50-50 फीसदी कमीशन ले रहें है। पटवारी भर्ती से लेकर वन रक्षक भर्ती में धांधली हुई है। अगर आप भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहते है तो एक बार केजरीवाल को अवसर दें।

ये गारंटी दी

1- CM केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली जैसे MP में सबका इलाज होगा मुफ्त होगा। अच्छी सरकारी हॉस्पिटल बनवाएंगे।

2- पुराने सारे बिजली के बिल होंगे माफ होंगे। अगर आप की सरकार आई तो दिल्ली के जैसे मध्यप्रदेश में भी जीरो बिल आएगा। फ्री बिजली के लिए आम आदमी को वोट देना होगा।

3- जैसे दिल्ली के बच्चों को शिक्षा मिलती है। वैसे ही अब MP के बच्चों को भी शिक्षा मिलेगी। दिल्ली में शिक्षा इतनी बेहतर हुई है कि 4 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल से नाम कटवाकर गवर्नमेंट स्कूल में एडमीशन लिए है।

4-सरकारी कार्याल में रिश्वत खोरी बंद होगी। सभी काम होंगे बिना पैसे के होंगे। भ्रष्टाचार होगा बंद। किसान और आदिवासियों को मजबूती प्रदान करेंगे।

5- दिल्ली की तरह हम मप्र में भी टोल फ्री नम्बर शुरू करेंगे। मप्र में जो कर्मचारी संविदा में काम कर रहे है। उन्हें नियमित किया जायेगा।

6- बेरोजगारी दूर करेंगे। युवाओं को रोजगार देंगे। जब तक रोजगार नहीं मिलेगा 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे।

7- पुलिस, सैनिक अगर ड्यूटी में शहीद होते है तो उन्हें 1 करोड़ रुपये सम्मान निधि में दी जाएगी। बुजुर्गो को तीर्थ यात्रा कराएंगे। 12 देव स्थलों के दर्शन कराएंगे।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button