BJP Breaking News: मध्यप्रदेश में 75 साल के ऊपर वाले नेताओं को भी मिलेगा टिकट, हां जिताउ होना चाहिए: वीडी शर्मा

ब्रह्मवाक्य/रीवा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा दल से टिकट की उम्मीद लगाकर बैठे नेताओं के लिए अच्छी खबर है। 3 अगस्त को रीवा दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 75 साल के ऊपर वाले नेताओं को टिकट मिलने के सवाल पर सकारात्मक जवाब दिया। कहा कि प्रत्याशी जिताउ होना चाहिए। चुनाव में उम्र का कोई अभी क्राइटेरिया नहीं बना है।

मतलब साफ है। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव में भाजपा उम्र के मुददे का हवा नहीं देगी। बल्कि जिताउ प्रत्याशी खोजेगी। क्योकि जीतने वाले प्रत्याशी के उम्र की कोई बाधा नहीं है। बैठक वीडी शर्मा सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के निवास पर पहुंचे। वहां सभी ने लंच कर आगामी चुनाव जीतने की मंत्रणा की।

बता दें कि MP BJP अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा एक दिवसीय प्रवास के दौरान अटल कुंज भाजपा कार्यालय में रीवा संभाव और शहडाेल संभाग की बैठक ली। बैठक में पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा इतिहास बनाएगी। हम विजय संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे। विंध्य जीतेंगे, प्रदेश जीतेंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस पर साधा निशाना
वीडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब 15 महीने तक कांग्रेस की सरकार थी। तब उन्होंने क्या किया। जो वादे किए थे उनका क्या हुआ। एक मिस्टर बंटाधार और दूसरे करप्शन नाथ है। दोनों ने सरकार रहने पर क्या किया ये सबको पता है। महिलाओं का सशक्तिकरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया है। एक हजार रुपए दे रहें। आगामी 10 अगस्त को तीसरी किस्त देने जा रहें है।

यह भाजपा है जो कहती है करती है। उन्होंने बताया कि 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत अमृत योजन अंतर्गत करोड़ों रुपए की परियोजना का उद्घाटन करेगें। 506 रेल्वे स्टेशन प्रधान मंत्री मोदी दे रहें है। मध्य प्रदेश को 27 स्टेशन मिलेंगे। खजुराहो स्टेशन विश्व स्तरीय स्टेशन बनेगा। जिसका भूमिपूजन किया जाना है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button