नरेंद्र और शिवराज की जोड़ी पर फिर जताया भरोसा, तोमर को सौंपी चुनाव प्रबंधन की कमान

ब्रह्मवाक्य,भोपाल। मध्यप्रदेश में चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए भाजपा ने राज्य स्तरीय चुनाव प्रबंधन (State Level Election Management) की कमान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) को सौंपी है। प्रदेश भाजपा में तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। तोमर ने इस संबंध में मीडिया से चर्चा में कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन करूंगा।

बतादें कि तोमर और शिवराज की जोड़ी ने साल 2008 और 2013 के बाद अब तीसरी बार चुनाव मैदान में साथ होगी। मध्य प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Minister Bhupendra Yadav) और सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) भी शनिवार को भोपाल आए। दिन भर दोनों नेताओं की अगुवाई में चुनावी रणनीति को लेकर बैठकों का दौर चलता रहा।

राजनितिक जानकारों की मने तो नई जिम्मेदारी से ग्वालियर-चंबल में तोमर खेमा मजबूत होगा। तोमर के सफल अनुभव का फायदा चुनाव में मिलेगा। साथ ही अन्य नेताओं से समन्वय बेहतर होगा। हालांकि सिंधिया खेमे के साथ संतुलन बनाना एक चुनौती रहेगी।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button