छत्तीसगढ़ में चुनाव से 5 महीने पहले सिंहदेव को बनाया डिप्टी CM, जानिए कांग्रेस के इस फैसले की वजह

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। छत्तीसगढ़ में अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस ने नया पैंतरा चला है। कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम (Deputy CM to TS Singhdev) बनाने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) के आवास पर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर दी। बतादें कि छत्तीसगढ़ में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अब सवाल यह उठता है कि इस बदलाव से कांग्रेस और खुद टीएस सिंहदेव को क्या हासिल हुआ?

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो कोई भी पार्टी अंतर्कलह, गुटबाजी जैसी चीजों के साथ चुनावी मैदान में नहीं उतरना चाहती। फिलहाल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अपनी स्थिति बेहतर नजर आ रही है। ऐसे में पार्टी बिलकुल नहीं चाहती कि सरकार बचाने की उसकी संभावनाएं केवल बघेल-सिंहदेव की गुटबाजी के कारण धूमिल हो जाये।

वैसे भी अंतर्कलह के चलते छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों की कांग्रेस नेतृत्व की साख पर बट्टा लग रहा है। कांग्रेस नेतृत्व ने सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाकर प्रदेश इकाइयों को, अलग-अलग राज्यों के मजबूत नेताओं को संदेश भी दिया है। इससे संदेश साफ है कि नेतृत्व जब चाहे, जिसे चाहे, जहां चाहे, कुर्सी पर बैठा भी सकता है और हटा भी सकता है।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button