इस राज्य की महिलाओं को चुनाव से पहले तोहफा, खरीदें अपनी पसंद का मोबाइल पैसे देगी सरकार

ब्रह्म वाक्य, डेस्क। इस साल राजस्थान में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले प्रदेश की गहलोत सरकार जनता को लुभाने में जुट गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं के लिए एक खास योजना की घोषणा की है। जिसके तहत महिलाएं अपनी पसंद का Smartphone खरीद सकेंगी। सीएम गहलोत के मुताबिक सरकार अगस्त में रक्षाबंधन पर ये योजना शुरू करेगी।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार एक तरह के मोबाइल दे सकती है पर बाजार में कई प्रकार के Smartphone हैं इसलिए हम लोगों को विकल्प देंगे कि आप अपनी पसंद का फोन लो, एक निर्धारित राशि Smartphone के लिए सरकार देगी।

बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने कुछ दिन पहले कहा था कि हम फ्री में स्मार्टफोन देंगे जिसमें आपको 3 साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा। सीएम अशोक गहलोत ने बजट 2021 में राज्य की 1.35 करोड़ महिलाओं को Smartphone देने का ऐलान किया था।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button