कांग्रेस का मिशन एमपी: जैसे नर्मदा मैया से आस्था, वैसे ही राजनीति में भी हो: प्रियंका

ब्रह्म वाक्य जबलपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने महाकोशल अंचल के सबसे बड़े जिले जबलपुर से सोमवार को चुनावी शंखनाद किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) ने दौरे की शुरुआत नर्मदा तट गौरीघाट में नर्मदा पूजन, महाआरती से की। भंवरताल गार्डन स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शहीद स्मारक मैदान में हुई सभा में प्रियंका ने कहा, नर्मदा मैया से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसी आस्था राजनीति में भी होनी चाहिए। ये कर्मकांड क्यों बन गया कि चुनाव के समय घोषणाएं व वादे किए जाते हैं, लेकिन इसमें उनकी आस्था नहीं होती। चुनाव जीतने के बाद भी उन्हें पूरा करने की कोशिश नहीं की जाती है। प्रियंका ने नेताओं, मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा, जब वे पैसे लूटने में पड़ जाते हैं तो जनता पीछे छूट जाती है।

18 सालों से ये सत्ता में हैं तो सोचिए इतने सालों से कोई सत्ता में रहता है तो एक आलस्य सा हो जाता है। सोचता है कि वो कभी सत्ता छोड़ने वाला नहीं है। ये इनके व्यवहार में दिखने लगा है। सभा में प्रियंका ने सीएम शिवराज का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए एक घोषणा की, क्योंकि चुनाव आ रहे हैं। सब कर्मकांड है। डबल इंजन, ट्रिपल इंजन की बातें देख लीं। अब इसे बंद करो। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा बोले-महाकोशल, जबलपुर से एक भी मंत्री नहीं है। कांग्रेस सरकार आने पर जबलपुर में पास हुए 3000 करोड़ के प्रस्ताव पर काम होगानर्मदा से अवैध खनन बंद होगा।

 

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button