अरविंद केजरीवाल पर मनोज तिवारी ने कसा तंज, जानिए राजा साहेब के ‘आम से खास’ होने के अलावा और क्या कहा?
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/06/Manoj-Tiwari.jpg)
ब्रह्म वाक्य, दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी (MP Manoj Tiwari) ने रविवार को राजधानी के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की महारैली से पूर्व एक ट्वीट कर सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर तंज कसा है। उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि आप की महारैली इस बात की जानकारी हमें भी मिली है। इसके अलावा उन्होंने सबसे पहले इस बात का जिक्र किया कि अब आप आम आदमी पार्टी नहीं रही। ये खास आमदी पार्टी हो गई है। कल जब अरविंद केजरीवाल जो खास आदमी पार्टी के लीडर हैं, वो जिस घर से रामलीला मैदान की ओर निकलेंगे, वो घर 174 करोड रुपये का है। दुनिया में किसी भी CM का घर इतने रुपये का का नहीं है।
रविवार को उस राजमहल से आम आदमी नहीं निकलेंगे, बल्कि राजमहल से राजा साहेब निकलेंगे। जिन गाड़ियों के काफिले से वह आएंगे उन गाड़ियों की कीमत आठ से दस करोड रुपए है। ऐसे खास आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)) जी जब रामलीला मैदान में आएंगे तो उन्हें देखना बड़ा इंटरेस्टिंग होगा। अब ये खास आदमी पार्टी है.. सुबह राजमहल से निकलेगी खास आदमी पार्टी की गाडियों का काफिला, लोगों को कुछ नये झूठ परोसने के लिए।