MP चुनाव से पहले कांग्रेस को मिला बजरंग सेना का साथ, कांग्रेस मुख्यालय में गूंज उठा ये नारा

ब्रह्म वाक्य, डेस्क। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले पहले कांग्रेस को एक बड़ी ख़ुशी मिली है। आमतौर पर ‘जय श्रीराम’ का नारा भगवा खेमे में गूंजता है। लेकिन मंगलवार शाम मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में यह नारा उस वक्त गूंज उठा, जब बजरंग सेना ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के मुख्यालय पर पहुंचकर समर्थन देने का ऐलान कर दिया। बतादें कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने के लिए ‘बजरंग सेना’ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

दरअसल मंगलवार को बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा अपने समर्थकों सहित पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Former Chief Minister and State Congress President Kamal Nath) की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान कमलनाथ ने ‘जय श्रीराम’ के साथ अपना भाषण शुरू किया। भगवान हनुमान का भक्त होने का दावा करते हुए दिग्गज कांग्रेस नेता ने कहा, बजरंग सेना ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है, इसका मतलब है कि वे सच्चाई का समर्थन कर रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश घोटालों का राज्य बन गया है। भाजपा की सरकार में महाकाल लोक में घोटाला, नर्मदा घोटाला .. हमें अपनी संस्कृति की रक्षा करनी है। बतादें कि राज्य के पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी, जिन्होंने हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे, बजरंग सेना के नेताओं के साथ थे।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button