सुलह के प्रयास: गहलोत-पायलट ने आलाकमान पर छोड़ा फैसला, दोनों नेताओं की खरगे और राहुल से हुई मुलाकात

ब्रह्म वाक्य, नई दिल्ली। राजस्थान में गहलोत-पायलट गुटबाजी खत्म करने की दिशा में कांग्रेस सोमवार को एक कदम आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ पार्टी अध्यक्ष म​ल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी ने करीब चार घंटे तक मंथन किया। बैठक के बाद संगठन महामंत्री के.सी.वेणुगोपाल ने गहलोत व पायलट की मौजूदगी में पत्रकारों से कहा कि दोनों नेताओं ने एकजुटता दिखाई है।

पार्टी एकजुट हो कर विधानसभा चुनाव में उतरेगी और फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गहलोत व पायलट ने आलाकमान पर फैसला छोड़ दिया है। सूत्रों का कहना है कि पायलट को प्रदेश अध्यक्ष या चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया जा सकता है। इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर शाम करीब 6 बजे बैठक शुरू हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हुए।

ऐसा बताया जा रहा है की खरगे ने पहले गहलोत से अकेले में बात की जिसमें उन्होंने पायलट के उठाए मुद्दों पर जानकारी की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा बाद में बैठक में पहुंचे।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button