कर्नाटक में AAP का बुरा हाल, 200 से ज्यादा सीटों पर लड़ी चुनाव सबकी जमानत जब्त; NOTA से भी कम मिले वोट

ब्रह्म वाक्य, डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly election) के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस ने 135 सीटें के साथ बड़ी जीत हासिल की है। जबकि बीजेपी और जेडीएस, दोनों की सीटें कम हुई हैं। राज्य में इस बार भी मुख्य रूप से तीन दल- कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस ही चुनावी मैदान में थे। हालांकि आम आदमी पार्टी (AAP) सहित कई अन्य दलों ने भी चुनाव लड़ा है। कर्नाटक के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) को सिर्फ 0.58 फीसदी वोट ही मिले हैं। सभी सीटों पर उसके AAP के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

बतादें कि आम आदमी पार्टी ने पिछले कुछ सालों में कई राज्यों के विधानसभा चुनाव लड़े हैं। पिछले साल गुजरात में हुए चुनाव में पार्टी ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। जिससे पूरी पार्टी में उत्साह था, जिसके परिणामस्वरूप AAP ने कर्नाटक चुनाव में भी उम्मीदवार उतारे। हालांकि, इस चुनाव में AAP की बुरी तरह से हार हुई। पार्टी ने कुल 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 208 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त, वेल्फेयर स्कीम, शिक्षा आदि के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ा था और जनता से कई वादे किए थे। लेकिन पार्टी को सिर्फ सवा दो लाख ही वोट मिले हैं, जबकि पार्टी का दावा है कि कर्नाटक में उसके दो लाख कार्यकर्ता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button