Karnataka Election Results : कर्नाटक में कांग्रेस की बम्पर जीत, बीजेपी ने कबूल की हार

ब्रह्म वाक्य, कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किंग बनकर उभरी है। रुझानों और नतीजों को लेकर दिल्ली और कर्नाटक समेत देशभर के दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा है। कांग्रेस को 136 सीटें मिल रही हैं। उधर, बीजेपी ने 65 सीटें के साथ  हार स्वीकार कर ली है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। इस बार के चुनाव में 73.19 फीसदी मतदान हुआ था, जो पिछले 2018 के चुनाव के मुक़ाबले 1% ज्यादा रहा है।

कर्नाटक में जीत, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का परिणाम
कर्नाटक में जीत, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का परिणाम है। इस यात्रा का प्रभाव पार्टी को एकजुट कर रहा था, साथ ही कैडर को पुनर्जीवित कर दिया है। कर्नाटक चुनाव के लिए नए नैरेटिव को गढ़ रहा है। जयराम रमेश नए आगे कहा कि हम अब अपने वादों और गारंटी को जल्द से जल्द पूरा करने पर काम करने वाले हैं। वहीं कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हम चुनाव जीते हैं, तो बजरंग दल बैन होगा। उन्होंने आगे कहा कि ये जीत कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का असर है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा की नफरत की राजनीति को नकार दिया है। बजरंग बली का आशीर्वाद हमें मिला है। सारे सूफी संतों का आशीर्वाद भी हमें मिला है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले “जनता का फैसला मंजूर…”
पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक में बीजेपी की हार के बाद एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हम राज्य की जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी शुक्रिया कहा है। वहीँ सीएम बोम्मई ने कहा कि हम मंजिल तक नहीं पहुंच पाए। बीएस येदियुरप्पा ने चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कहा कि हार-जीत भाजपा के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। 2 सीट से शुरुआत करने वाली भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस हार से कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कर्नाटक में पार्टी की हार के बाद कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

पीएम मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं कर्नाटक में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई देता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी शुभकमानाएं उनके साथ है ताकि वो जनता की उम्मीदों पर खड़े उतरें।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button