बगावत पड़ी भारी: यूपी निकाय चुनाव में बगावत करने वाले 18 कार्यकर्ताओं को बीजेपी ने पार्टी से किया बाहर

ब्रह्म वाक्य डेस्क। यूपी निकाय चुनाव में बगावत करने वाले के खिलाफ पार्टी ने शख्त ऐक्शन लिया है। भाजपा ने अलीगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मतदान से पूर्व ही ऑपरेशन बागी चलाया जिसके तहत 18 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से बहार का रास्ता दिखते हुए निष्कासित कर दिया। निष्कासितों की सूची में जिला इकाई के कई पुराने चेहरे शामिल हैं। अब जल्द ही महानगर की टीम में भी बगावत करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।
बतादें कि निकाय चुनाव के लिए टिकट वितरण के बाद बीजेपी में बड़े पैमाने पर अर्न्तकलह खुलकर सामने आई थी। पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने बगावत करते हुए निर्दलीय ही मैसन में ताल ठोंक दी। यह बागी लोग नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में निर्दलीय के रूप में भाजपा के उम्मीदवारों को टक्कर दे रहे हैं। जिसकी रिपोर्ट बीते दिनों प्रदेश हाईकमान को भेज दी गई थी।

बुधवार को बीजेपी जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने इन सभी बागियों को निष्कासित कर दिया है। इन पर आरोप है कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ स्वयं लड़ने या अपनी पत्नी, पुत्रवधू को लड़वाने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है।

इनको किया गया निष्कासित किया गया है उन्हें से दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष, रोहिताश वर्मा, पूर्व जिला मंत्री, हरीश शर्मा,निकाय चुनाव संयोजक, मलखान सिंह बाल्मीकि, मंडल कोषाध्यक्ष, जयवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, किसान कामगार मोर्चा, राजेन्द्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कुं. अभिमन्युराज सिंह, कार्यकर्ता, प्रदीप कुमार बंसल, कार्यकर्ता, अरूण कुमार चौधरी, कार्यकर्ता, जयदेव कुमार, कार्यकर्ता, गोपाल कृष्ण शर्मा, कार्यकर्ता, हरीश चौधरी, कार्यकर्ता, हरवीर सिंह, कार्यकर्ता, प्रवीन भारद्वाज, कार्यकर्ता, खालिद मियां, कार्यकर्ता, अभगवान सिंह, कार्यकर्ता, शैलेन्द्र सोनी, कार्यकर्ता, संजीव कुमार,कार्यकर्ता

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button