एमपी में CM का नाम घोषित, मोहन यादव को बनाया गया मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/12/aef5db9a-a7b6-4ba3-9080-9b97e65be1a6.jpg)
ब्रह्मवाक्य/भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम के नाम की घोषणा हो चुकी है। एमपी के नए मुख्यमंत्री उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ मोहन यादव को बनाया गया है। इससे पहले वो शिक्षा मंत्री भी रह चुके है। साथ ही राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री व नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा की जिम्मेदारी दी गयी है।
CM बनते ही मोहन यादव ने कहा की मै केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्त्ता को जो जिम्मेदारी दी है इसे मै आपके प्यार और सहयोग से जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास करूँगा। शिवराज सिंह चौहान सहित सभी बड़े नेताओं ने मोहन यादव को दी बधाई, शिवराज सिंह चौहान वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मोहन यादव एक साथ विद्यार्थी परिषद में काम कर चुके है।
मोहन यादव का राजनीतिक कॅरियर-
सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष 2013 में विधायक बने। 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने। 2023 में तीसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित,आज मुख्यमंत्री बनाये गए।