मध्यप्रदेश के मुरैना में 8 लोगों को गोलियों से भूना, 6 की मौत, 3 गंभीर, मरने वाले सभी परिवारिक सदस्य

ब्रह्म वाक्या. मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सिहोनिया थाना अंतर्गत लेपा भिडोसा गांव में 5 मई की सुबह 9 लोगों की गोलियों से भून दिया गया है। इस वारदात में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबिक 3 गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

6 लोगों की हत्या से चंबल में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में जिला मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। मृतकों के शव जिला अस्पताल भेजवा दिए गए है। वहीं घायलों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। यह गांव दिमनी विधानसभा से कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह का है।

ये है मामला
शुक्रवार की सुबह 11 बजे लेपा भिडोसा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी व डंडा चल रहे थे। तभी 9 वर्ष पुरानी रंजिश जाग गई। कहते है कि लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। वर्ष 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार तीन लोगों की हत्या कर दी थी।

डकैत पान सिंह तोमर का है गांव
तब से रंजीत का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। हाल ही में गांव में लौटा था। कयास लगाए जा रहे है कि बदले की भावना से हमला किया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया है। इस गोलीकांड के बाद 10 साल पुरानी लड़ाई एक बार फिर जागृत हो गई है। लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। डकैत पान सिंह तोमर भिड़ोसा गांव का ही था, जिसके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है।

इनकी गई जान
1- लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह
2- बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर
3- मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर
4- गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह
5- सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह
6- संजू पुत्र गजेंद्र सिंह

ये हुए घायल
1- विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर
2- वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह
3- एक अन्य घायल

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button