जैविक खेती व मोटे अनाज के प्रति किसानो को जागरूक करने के लिए नीरज कर रहे हैं साइकिल यात्रा

ब्रह्मवाक्य/देश। हरियाणा के सोनीपत गोहाना निवासी नीरज कुमार प्रजापति ने जैविक खेती तथा मोटे अनाज को उगाने के प्रति किसानों को जागरुक करने और उसके प्रचार प्रसार के लिए एक दिसंबर से श्रीनगर से कन्याकुमारी तक 4200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू की है। इसी को लेकर वह रीवा अपनी सायकल यात्रा से पहुंचे और लोगों की जागरुक किया उनकी यह यात्रा 31 जनवरी को कन्याकुमारी में समाप्त होगी। नीरज कुमार ने मिलेट्स के प्रचार- प्रसार के लिए श्रीनगर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक 4200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा एक दिसंबर से शुरू की थी। उनकी यह यात्रा 31 जनवरी को कन्याकुमारी में समाप्त होगी।

इस दौरान नीरज अलग अलग राज्यों से गुजरते हुए गांव-गांव जाकर लोगों को मोटे अनाज के बारे में जागरुक करने के साथ ही किसानों को इसे उगाने के प्रति जागरूक कर रहे हैं उनकी इस योजना में केंद्र और राज्य सरकारें उनकी मदद कर रही हैं। सायकल से गांव-गांव जाकर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरुक कर रहे हैं इसलिए उन्हें सायकल मैन आफ इंडिया भी कहा जाता है। रविवार की शाम उनकी सायकल यात्रा रीवा पहुंची जहां पर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उनका स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने जैविक खेती तथा मोटे अनाज को उगाने और उसके महत्व के बारे में बताया इसके पहले भी वो जैविक खेती और प्रकीतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button