ब्यावरा में धूमधाम से मनाई गई कालिदास की जयंती, छात्राओं ने प्रस्तुत किया नृत्य नाटिका श्लोक

ब्रह्मवाक्य/ राजगढ़। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शासकीय हाई स्कूल कचनारिया में तहसील स्तरीय महाकवि कालिदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कालिदास संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नृत्य नाटिका श्लोक गायन और चित्रकला की प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। जिसमें नृत्य नाटिका मालविकाग्निमित्रम् महाकवी कालिदास के ग्रंथ से लिया गया।

उसमें से नृत्य नाटिका ऋषिका प्रजापति, प्रीति चंद्रवंशी, मुस्कान दांगी, ललित दांगी, निकिता वर्मा, पायल दांगी, खुशबू वर्मा, सुमन जाटव आदि विद्यार्थियों ने संस्कृत में नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। ये छात्र प्रथम रहे। चित्रकला में ऋषिका प्रजापति, श्लोक प्रतियोगिता में राजपाल राठौर एवं सुमन जाटव प्रथम रहे।

संस्था प्राचार्य देव सिंह वर्मा इस प्रतियोगिता में नोडल रहे। समस्त कचनारिया स्टाफ का सहयोग रहा। जिसे सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता में जिला संस्कृत प्रभारी राघवेंद्र तिवारी उपस्थित थे। विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। उक्त प्रतियोगिताएं जिले के समस्त तहसीलों में आयोजित की गई हैं। कार्यक्रम में आभार व्यक्त देव सिंह सूर्यवंशी ने किया।

Sameeksha mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button