MPPSC ने PSC-2023 के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, डिप्टी कलेक्टर सहित 227 पदों पर होगी भर्ती

ब्रह्मवाक्य, भोपाल। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) द्वारा भर्ती की जा रही है। जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। MPPSC द्वारा PSC-2023 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके जरिए डिप्टी कलेक्टर व पुलिस उप अधीक्षक सहित 227 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स MPPSC की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर 22 सितंबर 2023 से 21 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं।

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
PSC-2023 भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को ग्रेजुएट होना आवश्यक है। मध्यप्रदेश के रहने वाले कैंडिडेट्स का नाम रोजगार कार्यालय में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। क्योंकि चयन के बाद साक्षात्कार के दौरान कैंडिडेट्स से रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जा सकता है। वहीँ दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।

आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो MPPSC 2023 भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार भर्ती परीक्षा में आयु सीमा में छूट दी गई है।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button