सुनील मिश्रा बने नेशनल युवा शक्ति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
![satna](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/08/95cc5cb0-5ca4-4536-828a-de8ebf6354d9.jpg)
ब्रह्मवाक्य/सतना। सतना शहर के घूरडांग निवासी सुनील मिश्रा को नेशनल युवा शक्ति कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अभी मिश्रा के पास मध्य प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी थी। अब युवा टीम में शामिल होने से समर्थकों ने उत्साह व्यक्त किया है। सुनील मिश्रा ने अपनी नियुक्त पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, संगठन महामंत्री प्रदीप समदरिया, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, चित्रकूट विधायक शिलांशू चतुर्वेदी, रैगांव विधायक कल्पना वर्मा सहित समस्त कांग्रेस का आभार व्यक्त किया है।