MP News: अब सागर में दलित युवक को निर्वस्त्र कर पाइप से बेदम पीटा, वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस

ब्रह्मवाक्य, सागर. मध्य प्रदेश में सीधी मूत्र विसर्जन कांड के बाद अब सागर में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पांच-छह लोग युवक को निर्वस्त्र कर प्लस्टिक के पाइप से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक निर्वस्त्र अवस्था में माफी मांग रहा है। लोग उसे अंडरवियर तक पहनने से रोक रहे हैं। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मोतीनगर थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। वीडियो खुरई रोड स्थित एक तौल कांटे का है। यह तौल कांटा अनाज एवं तिलहन संघ अध्यक्ष महेश साहू का है। पुलिस ने रविवार दोपहर पीड़ित से पूछताछ की तो उसने सभी की पहचान करते हुए उनके का नाम बता दिया। वायरल हुआ वीडियो 8-9 अक्टूबर 2022 का बताया जा रहा है।

नशे में धुत थे सभी आरोपी
सीएसपी सिटी कृष्णपाल सिंह के अनुसार, घटना स्थल के मालिक की मदद से आरोपी रंजीत लोधी, सौरभ, संजय, महेश और धर्मेन्द्र का नाम सामने आया है। घटना की रात सभी नशे में थे। युवक के सिर्फ रास्ता पूछने पर सभी ने उसे बंधक बना लिया था।

 

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button