4261 केला उत्पादक किसानों को फसल क्षति के दिए 41.85 करोड़, इसलिए दी गई दोगुना राहत

ब्रह्मवाक्य, भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बुरहानपुर जिले के 4261 केला उत्पादक किसानों को फसल क्षति के लिए 41.85 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। शिवराज ने कहा, बुरहानपुर का केला ईराक, ईरान, टर्की और दुबई तक जाता है। बुरहानपुर की पहचान सबसे बड़े केला उत्पादक जिले से है। यहां के किसानों को राहत देने के लिए राहत राशि को दोगुना किया गया है। सीएम हाउस से बुरहानपुर राहत वितरण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि जिले में इस वर्ष फसलों की क्षति के लिए प्रभावितों को यह राशि दी है। बोले, सरकार ने फसल क्षति पर नई श्रेणी भी बनाई है।

इतने किसान प्रभावित
बुरहानपुर में प्रभावित फसलों का रकबा 3690 हेक्टेयर था। इनमें से केला फसल का क्षेत्र 3470 हेक्टेयर था। यहां कई केला चिप्स इकाइयां और केला पकाने के लिए राईपनिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। शिवराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किसानों में सविता चौधरी, दिगम्बर, सुधाकर चौधरी और रामकृष्ण कोरकू से बात की। किसानों ने कहा, सरकार ऐसी ही होनी चाहिए।

कितना फायदा

  • 25-33% क्षति होने पर राहत राशि 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की जाएगी।
  • 33-50% क्षति होने पर 27 हजार से बढ़ाकर 54 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि मिलेगी।
  • 50% से अधिक क्षति हुई है तो मिलने वाली राहत राशि एक लाख के स्थान पर 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर होगी।
  • फसल क्षति पर अधिकतम राशि 3 लाख रुपए तक दी जाती थी, जो अब अधिकतम 6 लाख रुपए तक मिल सकेगी।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button