धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा तो दुल्हन के घर पर मिला ताला, जानिए पूरा मामला

ब्रह्मवाक्य, खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर बड़े अरमानों से वैवाहिक जीवन के सपने संजोकर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन के घर पर ताला लगा देखकर होश उड़ गए। मकान मालिक से जानकारी ली तो पता चला कि दुल्हन और उसका परिवार दो दिन पहले ही मकान खाली कर जा चुके हैं।

अपने आप को लुटा महसूस कर दूल्हा बारात सहित थाने जा पहुंचा। मामला आनंद नगर स्थित बसंत विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह का है। दीपक पिता मूलचंद परमान बेटमा के पास लिलेड़ीपुरा से बारात लेकर आया था। उसकी शादी पूजा पिता राहुल कास्ते से होना था। दीपक ने बताया कि दो जून को उनके घर पर परसराम नामक व्यक्ति पत्नी के साथ आया था। परसराम ने अपने आप को पूजा का मौसा बताया था। राहुल ने बताया, दुल्हन के जेवर, कपड़े सहित 75 हजार रुपए अलग दिए थे।

वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के सीधी जिले में दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही और दूल्हा पहली पत्नी के साथ भाग गया। इसकी भनक लगते ही विवाद की स्थिति बन गई। हालांकि दुल्हन पक्ष की ओर से किए गए खर्च को दूल्हे पक्ष ने लौटाने की बात कही, तब जाकर मामला शांत हुआ। मसुरिहा गांव निवासी रावेंद्र पिता रामसिया गुप्ता की शादी ठोल कोठार की रहने वाली ज्योति पिता गणेश के साथ तय हुई। गुरुवार को बारात शहर के शक्ति पैलेस पहुंची, जहां से दूल्हा भाग गया। वह बिना किसी को बताए पहले ही एक शादी कर चुका था।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button