श्रीकृष्ण लीलाओं से जुड़े स्थलों का होगा विकास, यादव समाज के समारोह में सीएम की घोषणा

ब्रह्म वाक्य, इंदौर. प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित सभी स्थानों को चिह्नित कर उनका विकास किया जाएगा। उज्जैन में सांदीपनि आश्रम का भी विकास होगा। इंदौर में 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले शहीद राव तुलाराम का स्मारक बनेगा। रविवार को अभय प्रशाल में हुए यादव समाज संगठन के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम शिवराज सिंह ने ये घोषणाएं कीं।

उन्होंने कहा, यादव समाज का देश के विकास में बड़ा योगदान है। खेती-किसानी, दुग्ध उत्पादन, गो-पालन, देश की सुरक्षा, खेल, शिक्षा, व्यापार-व्यवसाय सहित विकास के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर समाज ने उन्नति की है और देश में अपना विशेष स्थान बनाया है। हम सबको मिलकर समाज को मजबूत बनाना होगा।सुभाष यादव को भी किया याद: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुभाष यादव को भी याद किया। सीएम ने कहा कि उन्होंने समाज की दिशा बदलने का काम किया था।

शिवराज ने कहा, प्रदेश में गोशाला के संबंध में बनी नीति में जरूरत अनुसार सुधार होगा। गोशालाओं में गो-पालन को दी जाने वाली राशि चार गुना तक बढ़ाई है। इंदौर में पद्मश्री डॉ. भक्ति यादव की प्रतिमा लगाई जाएगी। इंदौर में यादव समाज के बच्चों के अध्ययन और छात्रावास के लिए जगह दी जाएगी।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button