थाने के सामने आक्रोशित महिला ने उड़ाये 500-500 के नोट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग, महिला ने बताया दर्द …

ब्रह्म वाक्य, नीमच। एक 50 साल की आक्रोशित महिला ने अपने बैग से 500-500 रुपए के नोट निकाले उड़ाने शुरू कर दिए। यह नजारा देख वहां से गुजर रहा हर कोई अचंभित रह गया। राहगीर रूककर महिला को देखने लगे, जिससे जाम की स्थिति बन गई। जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालाना पड़ा और भीड़ को तीतर-बितर किया। यह घटना मध्यप्रदेश के नीमच शहर के सबसे व्यस्ततम सड़क और कैंट थाने के ठीक सामने की है।

दरअसल, शहर के राजीव नगर की रहने वाली एक महिला गुरुवार रात करीब 8 बजे कैंट थाने पहुंची और अचानक अपने बैग से 500-500 रुपए के नोट निकलकर बीच सड़क पर उड़ाने लगी। इसतरह नोटों की बारिश होती देख राहगीर अचरज में पड़ गए। और वाहन रोक महिला का यह हाई वाल्टेज ड्रामा देखने लगे। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं। महिला ने बताया कि पुलिस उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं कर रही थी। आवेदन पर कार्रवाई के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। इसीलिए उसने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने नोट उड़ाए।

महिला ने आरोप लगते हुए बताया कि उसके सगे बेटे ने एक साल पहले उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी पुलिस में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उसे मजबूरन उसे यह कदम उठाना पड़ा।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button