MP के नौ रेलवे स्टेशनों पर चलेगा विशेष अभियान, बेसहारा बच्चो का किया जायेगा रेस्क्यू
![mp news](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/06/c99275d0-0f1e-4031-b175-7f27a2374406.jpg)
ब्रह्मवाक्य भोपाल। एमपी में 9 बड़े रेलवे स्टेशनों के बाहर डेढ़ किमी एरिया में बेसहारा और भीख मंगाते हुए बच्चों का रेस्क्यू किया जायेगा। अभियान के दौरान बेसहारा बच्चो को मदद दिलाई जाएगी जो बच्चे पढाई के लिए इच्छुक होंगें उन्हें पढाई कराई जाएगी। जो बच्चे माता पिता से दूर है उन्हें उनसे मिलवाया जायेगा और जो बच्चे नशे के चपेट में है उन्हें नशामुक्ति केंद्र भेजा जायेग।
![mp news](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/06/61b0a8b5-8d1c-42b3-8363-febf0dc9e5cc.jpg)
यह अभियान 30 जून तक चलाया जायेगा इसके लिए प्रदेश के 9 बड़े स्टेशनो को चुना गया है यह अभियान का मुख्य उद्देश्य कोई भी बच्चा बेसहारा न रहे है, कोई भी बच्चा गलत रास्ते में न जाये। इसे लेकर सम्बंधित विभागों के साथ बाल आयोग की टीम ने बैठक की है। साथ ही इनके गिरोह इनके गिरोह तक पहुँचने का प्रयास किया जायेगा। इसके एमपी के 9 स्टेशन रानी कमलापति, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, इटारसी, जबलपुर, रीवा, सतना को चुना गया है।