MP में झमाझम बारिश के बीच हवा में रोपवे की ट्राली में लटके श्रद्धालु, अटकी रही सांसे एक 1 घंटे चला रेस्क्यू

ब्रह्म वाक्य, देवास। मध्यप्रदेश के देवास में शनिवार शाम तुलजा भवानी माता मंदिर (Tulja Bhavani Mata Temple) पर बडा हादसा होने से बच गया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु रोपवे से जा रहे थे। इस दौरान रोपवे ट्राली का वायर पुल्ली से अलग होकर अटक गया। ट्राली में 8 से 10 लोग बैठे थे। ट्रॉली में फंसे लोग एक ही परिवार के सदस्य है।

आंध्रप्रदेश और ओडिशा के रहने वाले ये लोग मां चामुंडा के दर्शन के लिए आए थे। टेकरी पर जाने के लिए ये रोप वे की ट्रॉली में सवार थे। अचानक खराब मौसम होने के चलते चढ़ाई में ट्रॉली झटके के साथ रुक गई। जिससे ट्राली में बैठे श्रद्धालु घबरा गए। ट्रॉली करीब एक घंटे तक हवा में ही झूलती रही। बाद में रोप वे के कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया।

शनिवार शाम अचानक देवास में मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज हवाएं चलने लगी और झमाझम बारिश होने लगी। इस दौरान माता टेकरी पर बड़ा हादसा होते -होते बच गया। गिरते पानी के बीच यहां रोपवे से माता के दर्शन करने जा रहा परिवार बीच में अटक गया। अचानक ट्रॉली की गिल्ली अटक जाने से वह बीच में रुक गई, जिससे ट्राली में सवार 8 से 10 लोग फंस गए। तकरीबन 1 घंटे तक ये लोग हवा में झूलते फंसे रहे। इसके बाद रोपवे कर्मियों ने पुलिस की सहायता से श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button