मध्य प्रदेश में वन अधिकारियों का तबादला, पढिए पुरी खबर

भोपाल।। बुधवार को पांच वन अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। सुंदर दास सोनवणे, अनुमंडल वन अधिकारी, सिंगरौली को अधीक्षक, पानीपठा, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया लगाया गया है।

संदेश महेश्वरी, सहायक वन संरक्षक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, सोहागपुर, नर्मदापुरम को सहायक वन संरक्षक, मध्य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। अनुमंडल वन अधिकारी शाजापुर वन मण्डल अंकित जामोद को सहायक वन संरक्षक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सोहागपुर नर्मदापुरम लगाया गया है।

जाम सिंह मुवेल, अनुमंडल वन अधिकारी, बड़वानी वन मण्डल को उपमण्डल वन पदाधिकारी, शाजापुर वन मण्डल लगाया गया है।

सारनी बैतूल के अनुमंडल वन अधिकारी अनादि बुडोलिया को छिंदवाड़ा में अनुमंडल वन पदाधिकारी सिलवानी लगाया गया है।

वन संरक्षक बालाघाट अरविंद प्रताप सिंह सेंगर को वन संरक्षक बालाघाट प्रमंडल लगाया गया है।

इसी तरह देवास वन मण्डल के वन संरक्षक पीएन मिश्रा को वन संरक्षक लगाया गया है।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button