MP शिक्षक चयन परीक्षा की जारी हुई रूलबुक, इस दिन से भरे जाएंगे फार्म; जानिए क्या होगा आरक्षण रोस्टर

ब्रह्म वाक्य ,भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती (mp teacher recruitment 2023 ) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। सरकार की ओर से चयन परीक्षा के लिए रूलबुक जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक, उच्च माध्यमिक के 8720 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से स्कूली शिक्षा विभाग के 7591 पद और जनजातीय कार्य विभाग 1129 पद होंगे। भर्ती के सम्बन्ध में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Madhya Pradesh Staff Selection Board) ने परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक 8720 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही अब तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। अब वो तेजी से तैयारी में जुट गए हैं।

ये तारीखें है महत्वपूर्ण
आवेदन शुरू होने की तारीख 18 मई निश्चित की गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जून है। 6 जून तक किए गे आवेदनों में संशोधन किया जा सकेगा और 2 अगस्त से भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में वो ही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता पास की है। इसके अलावा परीक्षा में किसी और के शामिल होने की पात्रता नहीं होगी।

कैसा होगा आरक्षण रोस्टर
– महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीट आरक्षित।
– अनारक्षित पुरुष अभ्यार्थी की आयु सीमा 40 वर्ष।
– अतिथि शिक्षकों को भी 25 % सीटें आरक्षित रहे
– ओबीसी को भर्ती प्रक्रिया 27 फीसदी आरक्षण।
– अनुसूचित जनजाति के लिए 20 फीसदी सीट रिजर्व।
– अनुसूचित जाति के लिए 16 फीसदी आरक्षण।
– अन्य पिछड़ा वर्ग 27% सीट रिजर्व
– आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 10% आरक्षण

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button