सीएम मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
![CM Mohan Yadav](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2024/02/New-Project-26.jpg)
ब्रह्मवाक्य/चित्रकूट। सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार चित्रकूट आ रहे है। उनका दौरा 7 मार्च को प्रस्तावित है। कलेक्टर अनुराग वर्मा एक दिन पहले ही चित्रकूट पहुंच कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। मोहन यादव सुबह साढ़े 10 बजे हेलीकॉप्टर से चित्रकूट पहुंचेंगे। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कार्यक्रम स्थलों की साफ-सफाई, साज-सज्जा, विद्युतीकरण एवं सड़कों का दुरुस्तीकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
यहाँ पर में पीएम मोदी वर्चुअल संवाद करेंगे जिसमे सीएम भी शामिल होंगे। मध्यप्रदेश सरकार रामपथ गमन पर काम कर रही है। अनुमान है की सीएम मोहन यादव रामपथ गमन मार्ग निर्माण का शिल्यान्स करेंगे। साथ ही मन्दाकिनी नदी के घाटों का सौंदर्यीकरण भी होगा।