उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कहा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हो साथ ही MP को मेडिकल हब बनाने हेतु कार्ययोजना बनाये

ब्रह्मवाक्य/भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज मंत्रालय वल्लभ भवन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अधोसंरचना, मैनपॉवर और स्वच्छता तीनों महत्वपूर्ण घटक है। मध्यप्रदेश को निरोगी, स्वस्थ बनाने हेतु सभी घटकों में कार्य करना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय के साथ हमारा प्रयास होना चाहिए कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय का हब बने।

उप मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में विभागीय संरचना, चिकित्सकीय अधोसंरचनाओं, मेडिकल और पैरामेडिकल मानव संसाधन, केंद्र पोषित एवं राज्य संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल/ पैरामेडिकल एवं अन्य सहयोगी मैनपॉवर उपलब्धता की पद वार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार पदों की पूर्ति हेतु प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विभाग पदवार प्रस्ताव तैयार करे।

उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर कवरेज के लिए फोकस्ड एप्रोच में कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से आम जनों को शासन द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाये एवं वंचितों को लाभान्वित किया जाये।

Sameeksha mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button