ये कोई मॉडल नहीं बल्कि IAS अफसर हैं, बहुत ही प्रेरणादायक है इनके सफलता की कहानी

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। आमतौर पर किसी अधिकारी के बारे में सोचने पर उसकी एक अलग ही छवि दिमाग में बनती है, जो ज्यादातर स्ट्रिक्ट और गंभीर होती है। लेकिन कई ऐसे भी लोग होते हैं जो अपने प्रोफेशन के साथ-साथ अपने शौक को भी समय देते हैं। ऐसा करना जरूरी भी है, क्योंकि इससे लाइफ बैलेंस रहती है। अमूमन UPSC यानी सिविल सेवा एग्जाम क्रैक करना आसान नहीं है। यह देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। कैंडिडेट्स इसके लिए सालों मेहनत करते हैं। कई बार एक दो या तीन अटेम्प्ट के बाद भी सफलता नहीं मिलती। ऐसे में खुद को निराशा से भी बचाना पड़ता है। आज हम यूपीएससी सीएसई परीक्षा एक या दो नहीं बल्कि पांच बार असफलता का सामना करने और खुद का हौसला बनाये रखने वाली महिला अफसर की बात कर रहे हैं। जिनका नाम है प्रियंका गोयल। जो बेहद खूबसूरत हैं, किसी मॉडल से कम नहीं हैं। आइये जानते है इनके सफलता की कहानी।


दिल्ली की रहने वाली प्रियंका गोयल ने पीतमपुरा के महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाविद्यालय से कॉमर्स में बैचलर्स किया। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद से सरकारी नौकरी के लिए UPSC की तैयारी शुरू कर दी। प्रियंका ने यूपीएससी परीक्षा के कुल 6 अटेंप्ट दिए। यदि UPSC सीएसई 2022 में भी वह असफल हो जातीं तो उनका ख्वाब अधूरा रह जाता। लेकिन उन्होंने हौसला बनाये रखा और आख़िरकार सफलता हासिल की।


प्रियंका गोयल का यूपीएससी परीक्षा का यह सफर बहुत कठिन था। पहले प्रयास में उन्हें सिलेबस की सही जानकारी नहीं थी, जिसमें वह प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाई। दूसरे अटेंप्ट मे वह 0.7 मार्क्स से कट ऑफ लिस्ट में जगह नहीं बना पाई। अपने तीसरे अटेंप्ट में वह यूपीएससी मेंस परीक्षा में पास नहीं हो पाई। चौथे अटेंप्ट में CSAT में पीछे रह गई। 5वें अटेंप्ट के समय कोविड काल में उनकी मां के 80% लंग्स डैमेज हो गए थे, जिसकी वजह से वह प्रीलिम्स क्लियर नहीं कर पाई थीं।


इतने सालों में असफलता के बाद अब उन पर शादी का दबाव भी बढ़ने लगा था। अब उनके पास सिर्फ एक अटेंप्ट शेष था और इसी में उन्हें अपनी काबिलियत को साबित करना था। देर से ही सही आखिरकार उनकी मेहनत सफल हुई और उन्होंने 2022 यूपीएससी परीक्षा में 369वीं रैंक हासिल कर ली।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button