Coffee vs Tea: चाय ज्यादा फायदेमंद या कॉफी? मिल गया इस मुश्किल सवाल का जवाब, जानिए आप भी

ब्रह्मवाक्य, सेहत। दुनियाभर में अरबों लोगों की सुबह चाय या फिर कॉफ़ी से होती है। कई लोगों का मानना है कि कॉफी सेहत के लिए फायदेमंद हैं, जबकि कुछ लोग चाय को अधिक हेल्दी मानते हैं। अब सवाल यह उठता है कि इनमें से ज्यादा फायदेमंद क्या है? चाय और कॉफी को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। विश्व के हर कोने में इस ड्रिंक्स को पीया जाता है। भारत में भी करोड़ों लोग दिन की शुरुआत ही चाय या कॉफी की चुस्की के साथ करते हैं। चाय और कॉफी दोनों में कैफीन समेत कई तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

चाय के शौकीन चाय को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद मानते हैं, जबकि कॉफी लवर्स कॉफ़ी को हेल्थ के लिए लाभकारी मानते हैं। इस बात पर अक्सर बहस होती रहती है। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार कॉफी में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। कॉफी में प्रति कप 1.1 से 1.8 ग्राम तक फाइबर होता है। कॉफी में संतरे के जूस से भी ज्यादा फाइबर होता है। दूसरी तरफ चाय की बात करें तो इसमें आमतौर पर फाइबर नहीं होता है। ऐसे में फाइबर के सोर्स के तौर पर कॉफी ज्यादा बेहतर है।

हालांकि कैफीन कॉफी और चाय दोनों में होता है। एक कप कॉफी में करीब 100 मिलीग्राम कैफीन होता है, जबकि एक कप चाय में लगभग 50 मिलीग्राम कैफीन होता है। कैफीन आपकी एनर्जी और फोकस करने की क्षमता को बढ़ाता है। कम मात्रा में कैफीन का सेवन करने से कई प्रकार की मेंटल प्रॉब्लम्स से बचाता है। जबकि कैफीन का ज्यादा उपयोग नुकसानदायक भी होता है। इसलिए इस मामले में चाय बेहतर है।

एक स्टडी के मुताबिक हार्ट हेल्थ के लिए कॉफी और चाय दोनों को अच्छा माना जाता है। कॉफी और चाय दोनों का सेवन करने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। कॉफी व चाय के एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स पाया जाता है जो दिल की सेहत को बेहतर होता है। इसलिए हार्ट हेल्थ के लिहाज से देखें तो, तो चाय और कॉफी दोनों ही फायदेमंद हैं।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button