सेहत के लिए रामबाण यह फल मीठा होने पर भी शुगर के मरीजों के लिए भी है फायदेमंद, पिघला देता है पेट की चर्बी

ब्रह्मवाक्य, सेहत। ऐसा फल जो स्वादिष्ट होने से साथ ही सेहत के लिए लाभकारी है। फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, पोटेशियम और कॉपर सहित अन्य पोषक तत्वों का खजाना है ये फल। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों से राहत मिलती है। यह मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी है। इसके ऐसे फायदे हैं जिन्हे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

बात कर रहे हैं केला की, केला में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जिससे पेट की समस्या दूर होती है। एक केला में 3.07 ग्राम के लगभग फाइबर होता है। यह पाचन के लिए अच्छा है। हाई फाइबर की वजह से यह वजन घटाने में सहायक होता है। इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है।

केला मीठा होने पर भी केला डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। ब्लड शुगर को कंट्रोल व स्थिर करने में केला मददगार होता है। केला के पोषक तत्व इन्सुलिन सेंसटिविटी को बढ़ाते हैं। हालांकि शुगर के मरीजों को बहुत ज्यादा केला नहीं खाना चाहिए। सीमित मात्रा में सेवन करना फायदेमंद होता है।

केला खाने से शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। अपनी डाइट में केला को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे उनका पेट साफ रहता है और अन्य बीमारियों का खतरा टल जाता है। यदि आपको पाचन की समस्या है, तो डॉक्टरी सलाह पर केला का सेवन कर सकते हैं।

केला में पोटेशियम भरपूर पाया जाता है, जो हार्ट के लिए महत्वपूर्ण है। पोटेशियम युक्त फूड्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। एक स्टडी में पता चला है कि पोटेशियम दिल की बीमारियों के खतरे को 27 फीसदी तक कम कर सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स का केला एक बेहतरीन स्रोत है। इनमें फ्लेवोनोइड्स व एमाइन सहित अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। ये एंटीऑक्सीडेंट सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। केला खाने से फ्री रेडिकल्स की वजह से कोशिकाओं को होने वाली ऑक्सीडेटिव क्षति भी कम होती है।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button