एक्ट्रेसस की तरह खूबसूरत स्किन की चाहत है तो महंगे कॉस्मेटिक्स नहीं किचन में रखी इन चीजों का करें इस्तेमाल 

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह खूबसूरत त्वचा पाना हर किसी की हसरत होती है। ग्लैमर इंडस्ट्री में होने की वजह से भले ही वो तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का उपयोग करती हैं। लेकिन घर पर वे हमेशा नैचुरल तरीके से स्किन को खूबसूरत बनाने के उपाय करती हैं। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चौपड़ा से लेकर जाह्नवी कपूर तक हर कोई अपनी त्वचा को निखारने के लिए किचन में रखी चीजों का उपयोग करती हैं। आइये जानते हैं इनके ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में –

ऐश्वर्या और प्रियंका का सीक्रेट
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कई बार अपने इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वह अपने चहरे को धोने के लिए बेसन का उपयोग करती हैं। वहीं  प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो भी स्किन केयर के लिए किचन में रखे सामान का ही उपयोग करती हैं। प्रियंका बेसन, दही, नींबू, दूध, चंदन का पाउडर और हल्दी मिलाकर उबटन बनाती हैं। इस फेस पैक को चहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़कर स्क्रब कर देती हैं। इससे त्वचा की टैनिंग खत्म होती है और फेस पर  ग्लो आ जाता है।

जाह्नवी ने अपनाया मां का नुस्खा
बॉलीवुड की दिवंगत खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी अपने लुक्स को लेकर हमेशा सजग रहती थीं। वह अपनी खूबसूरती को बरक़रार रखने के लिए चेहरे पर ताजे फलों का फेसपैक लगाती थीं। उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी मां का बताया हुआ नुस्खा अपनाती हैं। अक्सर घर पर रखे फल ज्यादा पक जाने पर फेंक दिए जाते हैं, लेकिन इन्हें फेंकने के बजाय इन्हे मिलकर इनका पेस्ट बना लें। और इसमें नारियल का तेल मिलाकर चेहरे पर मसाज करते हुए कुछ देर के लिए छोड़ दें। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें।

उर्फी भी फलों से बने फेसपैक का करतीं हैं यूज
उर्फी जावेद भी अपनी त्वचा के प्रति काफी सजग रहती हैं। स्किन केयर के लिए वह अपने फेसपैक की रेसिपी भी बता चुकी हैं। उर्फी ताजे फलों को पीसकर चेहरे पर लगाती हैं। वह अलग-अलग फलों को एक साथ पीसकर फेसपैक के रूप में इस्तेमाल करती हैं। त्वचा पर फल लगाने का फायदा यह है कि स्किन में कोई केमिकल नहीं जाता। साथ ही फलों के एंटीऑक्सीडेंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स त्वचा को नरिश करते हैं।

BM Dwivedi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button